Table of Contents
खजूर के पोषक तत्व
खजूर (khajur) में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है| जैसे – विटामिन A, फाइबर, कॉपर, जिंक इत्यादि| यह पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है|
विटामिन A | विटामिन B12 |
विटामिन B 6 | फाइबर |
प्रोटीन | आयरन |
फॉस्फोरस | पोटेशियम |
मैग्नीशियम | मैग्नीशियम |
थियामिन | आयरन |
कॉपर | फॉस्फोरस |
सोडियम | जिंक |
खजूर खाने का सही तरीका
खजूर खाने का तरीका तो कई है, कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट में खाते है| कुछ लोग रात में सोने से पहले खाते है| खजूर खाने का सही समय एवं तरीका, सुबह खाली पेट में इसका सेवन करना होता है| यदि आपके पास सूखा खजूर (khajur) है, तो आप इसे रात में भिगो कर सुबह खाली पेट भीगे खजूर का सेवन करे|
आप इसका सेवन दूध के साथ भी कर सकते है| रात को सोने से 30 – 45 मिनट्स पहले दूध में खजूर को उबाल ले| एक कप दूध में 2 – 3 खजूर उबालकर खाये| आप इसे बिना दूध के भी खा सकते है|
खजूर खाने के फायदे और नुकसान
इसके कई सारे फायदे है| जैसे कि यह स्किन को स्वस्थ, वजन बढ़ाने में सहायक, हड्डी को मजबूत करता है| खजूर (khajur) के फायदे के साथ इसके कई नुकसान भी है| जैसे कि इसके ज्यादा सेवन से पाचन में दिक्कत, डायरिया इत्यादि प्रॉब्लम हो सकता है|
खजूर (khajur) खाने के फायदे
अक्सर लोगो के मन में यह सवाल होता है, कि खजूर खाने से क्या फायदा होगा| सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे कई है| इसका सेवन आप रात में सोते समय भी कर सकते है| या फिर दिन में कभी भी खा सकते है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा सुबह खाली पेट में ही मिलता है-
- यह हड्डीओं और हृदय को मजबूत करता है|
- यह स्किन को स्वस्थ और जवान बनाये रखता है|
- डाइट को कंट्रोल करता है|
- इम्युनिटी (immunity) को बूस्ट करता है|
- स्टैमिना को बढ़ाता है|
- वजन बढ़ाने में सहायक है|
- यह खून को बढ़ाता है|
- बालों के झड़ने को कंट्रोल करता है|
- यह एनर्जी प्रदान करता है|
- यह खून (blood) को बनाने में सहायक है, जिससे एनीमिया रोग में राहत मिलता है|
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है|
- यह ब्रेन फंक्शन (brain function) को बेहतर बनाता है|
- जोड़ों का दर्द (Joint pain) में राहत पहुंचाता है|
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने का फायदा तो कई है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते है-
- जिन्हे वजन कम करना है, उन्हें यह नहीं खाना चाहिए|
- इसके ज्यादा सेवन से पाचन में दिक्कत हो सकता है|
- इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे डायरिया का समस्या हो सकता है|
- इसके सेवन से एलर्जी का समस्या हो सकता है|
- स्किन के कोई बीमारी में इसे नहीं खाना चाहिए|
खजूर खाने के फायदे पुरुषों के लिए
पुरुषो के लिए खजूर के फायदे तो कई है| जैसे- यह पुरुषो के सेक्सुअल लाइफ (sexual life) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है| इससे न केवल पुरुषो की सेक्सुअल लाइफ अच्छा होता है, बल्कि यह एनर्जी भी देता है|
यह मर्दो में शुक्राणुओं की संख्या (sperm count) को बढ़ाता है| स्पर्म के गुणवत्ता में सुधार करता है| खजूर (khajur) यौन ताकत (sexual strength) को भी बढ़ाता है| इस प्रकार से देखा जाये तो यह मर्दो के लिए काफी अच्छा फ़ूड है|
महिलाओं के लिए खजूर के फायदे
महिलाओं में खजूर कई तरह से फायदे देते है, जैसे यह अनियमित रूप से हो रहे पीरियड्स को रोकने में सहायता करता है| महिलाओ में हो रहे हार्मोन्स के असुंतलन को संतुलित करता है|
ज्यादातर महिलाओ में आयरन का कमी बहुत देखा गया है, खजूर (khajur) आयरन की कमी को पूरा करता है| इसके अलावा यह एनर्जी देता है, तथा स्किन को स्वस्थ्य रखता है| जिससे महिलाये सुन्दर दिखती है|
खजूर खाने के फायदे प्रेगनेंसी (pregnancy) में यानि गर्भावस्था में
प्रेगनेंसी (pregnancy) में खजूर खाने के फायदे कई है| खजूर (khajur) आयरन की कमी को दूर करता है| इसके सेवन से नार्मल डिलीवरी का अधिक चांस होता है| गर्भावस्था में इसके सेवन से महिला और शिशु दोनों का स्किन स्वस्थ्य रहता है| इसके सेवन कब और कैसे करना है, निचे दिया गया है-
- प्रेगनेंसी में इसका सेवन पहले या दूसरे माह से कर सकते है|
- प्रेगनेंसी में पहले महीने से लेकर 6 महीने तक सिर्फ 1 – 3 खजूर का ही सेवन करे| ध्यान रहे की सिर्फ भीगे खजूर का ही सेवन करना है| खजूर को पानी में डाल कर 6 – 7 घंटा रहने दे फिर इसका सेवन करे|
- अंतिम के 3 महीनो में भी आप 1 – 3 या इससे अधिक कर सकते है| अंतिम के 3 महीनो में इसके सेवन से नार्मल डिलीवरी के अवसर बढ़ जाते है|
यह जानकारी गहरे जांच के द्वारा दिया गया है, लेकिन एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले क्युकि यह महिला के स्वस्थ और किसी बीमारी के कारण इसका उपयोग भिन्न भी हो सकता है|
खजूर खाने के फायदे दूध के साथ
दूध के साथ खजूर का सेवन कई लाभ देता है-
- कम रक्तचाप (Low blood pressure) से छुटकारा के लिए गर्म दूध के साथ इसका सेवन कर सकते है|
- कब्ज, गैस और एसिडिटी में दूध का साथ इसका सेवन करने से आराम मिलता है|
- यह पुरे बॉडी को ऊर्जा (energy) देता है|
असली खजूर की पहचान कैसे करे ?
असली एवं नकली खजूर (khajur) को पहचानने के प्रसिद्ध 3 तरीके होते है-
- यदि खजूर को हल्का दबाने से दब जाता है, तो वह असली खजूर होता है| नकली खजूर नार्मल की अपेक्षा ज्यादा हार्ड होता है|
- असली खजूर पानी में रंग नहीं छोड़ता है, जबकि नकली खजूर पानी में रंग छोड़ देता है|
- स्वाद से भी इसका पहचान किया जा सकता है, असली खजूर मध्यम मीठा होता है| नकली वाला ज्यादा मीठा होता है|
कौन सा खजूर खाना चाहिए?
खजूर (khajur) दो तरह के होते है, एक सूखा और एक हल्का भीगा हुआ| भीगे खजूर का अर्थ है, जो बाजार में मिलता है| घर में पानी से भीगा हुआ खजूर नहीं| सूखे और भीगे खजूर में सूखा खजूर ज्यादा फायदा करता है| सूखा खजूर थोड़ा महंगा होता है|
खजूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी?
खजूर (khajur) गर्म प्रकृति का होता है| गर्मिओ में आप 3 – 4 खजूर आप रोजाना खा सकते है| गर्मिओ में भीगे खजूर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्युकी इसका प्रकृति नेचर गर्म होता है| इसलिए भीगे खजूर से उसके अंदर का गर्मी निकल जाता है| सर्दिओ में आप डायरेक्ट भी इसका सेवन कर सकते है, और भीगे खजूर भी खा सकते है|
खजूर को चीनी के साथ कैसे बदलें (replace)?
यदि आपको खजूर (khajur) का पूरा लाभ लेना है, तो चीनी के साथ इसे बदल सकते है| खजूर में पानी मिला कर उसका एक पेस्ट बना ले, जहाँ-जहाँ चीनी का उपयोग होता है| आप उसके बदले इसका सेवन कर सकते है| इससे नुकसान नहीं होगा| लेकिन डॉक्टर से सलाह जरूर ले|
पूछे जाने वाले प्रश्न
खजूर खाने का सही समय या टाइम (time) क्या है?
मर्दाना ताकत के लिए खजूर कैसे खाये?
खजूर खाने के फायदे क्या है?
खजूर खाने के नुकसान क्या है?
खजूर खाने से क्या होता है?
खजूर वाला दूध कब पीना चाहिए?
यह भी जाने–
- 95% लोग नहीं जानते पिस्ता (Pista) खाने का सही तरीका तथा पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान
- ब्लूबेरी खाने के फायदे, इसके सेवन का सही समय और छुपी कमियां
- जाने कब अखरोट हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, और इसे खाने का सही तरीका
- पुरुषो और महिलाओ के लिए किशमिश खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में
- जाने काजू का सेवन कैसे करना चाहिए, जिससे आप हमेशा स्वस्थ रहे
- जाने बादाम खाने के फायदे और इसे खाने का सही तरीका
- स्ट्रॉबेरी के छिपे अवगुण और कब इसका सेवन नहीं करना चाहिए
नोट: यह जानकारी गहरे शोध के द्वारा दिया गया हैं| इनका पालन करने से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह ले| किसी भी प्रकार का जिम्मेदारी यह पोस्ट और वेबसाइट नहीं लेगा|
अन्य खबरे
- आगरा में सेवानिवृत्त फौजी ने कुत्ते को मारी गोली
- मात्र ₹2580 की मंथली EMI पर घर लाये दमदार डिज़ाइन वाली Hero Xoom 110 स्कूटर
- 350MP कैमरा के साथ मार्केट में तहलका मचाने आया Infinix Note 50X 5G
- गाडी का टायर फटने से कई लोगो की हुई मौत
- Maruti Alto 800 नए लुक और शानदार फीचर्स के साथ
- बिना परीक्षा शुल्क के Bihar Gram Katchahary Sachiv में आयी भर्ती- 2025
- माता- पिता की डांट सुनकर 1 साल के भाई के साथ भागी बच्ची
- realme 14 Pro 5G स्मार्ट फ़ोन लंबे बैटरी बैकअप और फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया
- कर्म का फल मिला तुरंत, घायल की मदद करने के बजाय चुरा ली बाइक
- 650cc इंजन और भौकाली लुक के साथ, लांच होने जा रही Royal Enfield Classic 650 बाइक
- 95% लोग नहीं जानते पिस्ता खाने का सही तरीका तथा पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान
- नए बिल्डिंग का बेस ढहने के कारण झुकी बिल्डिंग
- केला विक्रेता लूट रहे विदेशी लोगो को
- SCI Law Clerk Cum Research Associates पर आयी भर्ती 2025