Missing youth reached home: 23 साल से लापता युवक अपनी बीवी और बच्चो सहित अपने गांव पहुंच गया| घटना सीतापुर के रेवान गांव का हैं| जानकारी के अनुसार परिजन और स्थानीय लोगो को उसे पहचानने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उसे पूर्ण रूप से पहचान लिया गया|
सौंफ बेचने के बाद हुआ था लापता
जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार मौर्य के चार संतान थे, जिसमे मिथिलेश, मीरा, रूमन और अरविन्द था| अरविन्द अपने घर का एकलौता बेटा था| वर्ष 2002 में अरविन्द रमुवापुर बाजार में सौंफ बेचने गया था|
उसके बाद वह कभी भी घर नहीं लौटा| स्थानीय लोगो ने उसे बहुत खोजा एवं इसकी लापता होने की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज करवाई गई थी| 7 जनवरी 2025 को सुबह अपने बीवी और बच्चो के साथ वह गांव पंहुचा|
चोट के निशान और परिवारजनों के नाम के आधार पर हुई पहचान
जब अरविन्द घर लौटा तो उसके चोट के निशान और परिवारजनों तथा आसपास के लोगो के नाम बता पाने के कारण उसकी पहचान हो पाई| अरविन्द के अनुसार जब 23 वर्ष पहले वह सौंफ बेचकर वापस घर आ रहा था, तब दो लोग उसे मिले थे|
उनलोगो ने अरविन्द के साथ मिलकर नाश्ता किया था| उसके बाद उसे कुछ होश नहीं था, कि उसे क्या हुआ हैं| वह पानीपत पहुंच चूका था| किसी तरह उसने अपना गुजारा किया| लगभग 2014 में उसकी शादी पूनम से हो गई| शादी के बाद उसे एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई हैं|
अन्य खबरे
- तीन सगी बहनो का ट्रैन हादसे में हुई मौत
- जबरन मारपीट करके युवाओ को बनाया जा रहा किन्नर
- क्यों छतरपुर में हैंडपंप से निकल रहा आग
- पिता ने बेटी की धारदार हथियार से की हत्या
- रेलवे में RRB Ministerial और Isolated Post के लिए निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन
- दलित परिवार का फसल उजाड़ा और करंट से मारने का किया गया प्रयास
- ट्रैन के हाईटेंशन तार की चपेट में आने पर झुलसा युवक
- करीब साढ़े 3 लाख के जेवर, रकम सहित अन्य मूलयवान सामान की हुई चोरी
- जाने कब अखरोट हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, और इसे खाने का सही तरीका
- तेंदुए ने मचाया आतंक, कई लोगो को किया घायल
- कहासुनी होने की वजह से बेटी ने की पिता की हत्या
- युवक की रहस्यमयी मौत, हत्या या आत्महत्या
- 1000 से कम पर USB चार्जिंग पोर्ट, नंबर लॉक और भी कई धांसू फीचर के साथ आयी स्मार्ट बैग
- बस की चपेट में आने पर वृद्ध हुआ जख्मी