Rekha News

Missing youth reached home: लापता युवक 23 साल बाद बीवी और बच्चो सहित पंहुचा घर

Missing youth reached home: 23 साल से लापता युवक अपनी बीवी और बच्चो सहित अपने गांव पहुंच गया| घटना सीतापुर के रेवान गांव का हैं| जानकारी के अनुसार परिजन और स्थानीय लोगो को उसे पहचानने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उसे पूर्ण रूप से पहचान लिया गया|

Missing youth reached home

सौंफ बेचने के बाद हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार मौर्य के चार संतान थे, जिसमे मिथिलेश, मीरा, रूमन और अरविन्द था| अरविन्द अपने घर का एकलौता बेटा था| वर्ष 2002 में अरविन्द रमुवापुर बाजार में सौंफ बेचने गया था|

उसके बाद वह कभी भी घर नहीं लौटा| स्थानीय लोगो ने उसे बहुत खोजा एवं इसकी लापता होने की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज करवाई गई थी| 7 जनवरी 2025 को सुबह अपने बीवी और बच्चो के साथ वह गांव पंहुचा|

चोट के निशान और परिवारजनों के नाम के आधार पर हुई पहचान

जब अरविन्द घर लौटा तो उसके चोट के निशान और परिवारजनों तथा आसपास के लोगो के नाम बता पाने के कारण उसकी पहचान हो पाई| अरविन्द के अनुसार जब 23 वर्ष पहले वह सौंफ बेचकर वापस घर आ रहा था, तब दो लोग उसे मिले थे|

उनलोगो ने अरविन्द के साथ मिलकर नाश्ता किया था| उसके बाद उसे कुछ होश नहीं था, कि उसे क्या हुआ हैं| वह पानीपत पहुंच चूका था| किसी तरह उसने अपना गुजारा किया| लगभग 2014 में उसकी शादी पूनम से हो गई| शादी के बाद उसे एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई हैं|

अन्य खबरे

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version