Suicide due to distress: अपनी माँ और भाई से परेशान होकर एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली, जिसके कारण उसकी मौत हो गई| मृतक का नाम मनोज कुमार सोनी (बबलू) हैं| घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर का हैं| मरने से पहले उसने वीडियो भी बनाया था, जिसमे अपनी मौत की जिम्मेदारी अपने माँ और भाई को बताया हैं|
बच्चे को जान से मरने की धमकी दी जाती थी
जानकरी के अनुसार जमीन को लेकर अक्सर उसके माँ और भाई के बिच बहस होती रहती थी| इस विवाद के बिच उसके बच्चे को जान से मरने की धमकी भी दी जाती थी| इस बात से बबलू काफी परेशान हो गया था| मृत व्यक्ति के भाई और माँ ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी|
वीडियो में बताया यह बात
बबलू का वीडियो जो वायरल हो रहा हैं, उसमे उसने जानकारी दी हैं, कि यदि उसके पिता आज जिन्दा होते तो यह सब कुछ नहीं होता| उसने वीडियो में यह भी बताया कि उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया हैं, लेकिन बदले में उसे शांति से रहने नहीं दिया जाता था| बबलू की बीवी और बच्चो को भी परेशान किया जाता था|
बबलू ने अपने वीडियो में आगे बताया कि वह अपने बच्चो को छोड़कर जाना नहीं चाहता| लेकिन वह बहुत ज्यादा परेशान हो चूका हैं जिंदगी से| वह वह सहन नहीं कर सकता| वह ना चाहते हुए भी मरने जा रहा हैं और अपने बीवी बच्चो को अकेला छोड़ रहा हैं| यह उसकी मज़बूरी हैं|
माँ को ठहराया दोषी
पुलिस को इस घटना की सुचना जैसे ही मिली| तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची| शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं| परिवारजनों द्वारा माँ को ही दोषी ठहराया गया हैं| पुलिस ने फिऱ दर्ज कर लिया हैं और मामले की जाँच की जा रही हैं|
अन्य खबरे
- TRAI ने जारी किया मोबाइल रिचार्ज सम्बन्धी जरुरी सुचना लोगो को मिली राहत
- टावर में आग लगने के कारण 1200 से अधिक लोगो को बाहर निकाला गया
- नाले में मिला बच्चे का कटा एवं अधजला शव
- यूपी पुलिस ने लिए मुर्दे के बयान और हस्ताक्षर
- घर में आग लगने के कारण दादा सहित पोतियां भी जली
- तेज रफ़्तार कार ने 4 साल के बच्चे को रौंदा हुई मौत
- पार्किंग विवाद को लेकर टेम्पो चालक की पीटकर की गई हत्या
- कई बार कार पलटने के बाद भी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित
- बस पलटने के कारण 5 की मौत तथा 12 से अधिक लोग हुए घायल
- टैंकर में ब्लास्ट होने के कारण 8 लोग जिन्दा जले, कई दर्जन लोग हुए घायल
- कैंसर का इलाज अब संभव, इस देश ने बनाई वैक्सीन
- 6 बुजुर्गों ने खोया आँखों की रौशनी, गलत ऑपरेशन के कारण हुआ यह घटना
- जाने काजू का सेवन कैसे करना चाहिए, जिससे आप हमेशा स्वस्थ रहे