Stole gold: 10 लाख का सोना लेकर फरार हुए डिलीवरी बॉय को द्वारका साउथ थाना के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं| आरोपी का नाम कंवर पाल सिंह हैं|
कंवर पाल सिंह एक डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था| पुलिस ने आरोपी से चांदी के कुछ जेवर, साढ़े अठारह हजार रूपये, वाशिंग मशीन, बाइक और एक कार बरामद की हैं|
कब घटी यह घटना?
20 अगस्त को डिलीवरी कंपनी ने द्वारका साउथ थाने में चोरी की शिकायत की| शिकायत में यह बताया गया की डिलीवरी बॉय ने डीलर से आर्डर प्राप्त किया लेकिन उसने उस आर्डर को ग्राहक तक नहीं पहुंचाया और उसे लेकर वो फरार हो गया|
शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की| आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था और अपने घर से भी वह गायब था| पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया|
क्या थी चोरी की असली वजह
गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने बताया की उसपर काफी अधिक कर्ज का बोझ था| इसलिए उसने चोरी की| उसने सोने को बेच कर अपना किराया चुकाया तथा अन्य जरुरत का सामान ख़रीदा|
और पढ़े
- तालाब में डूबने से दो युवको की मौत
- बिहार में एक शख्श को बोरे मे बांध करके जिन्दा जलाया
- ट्रैन की चपेट में आने से गई जान, शवों की नहो हो सकी पहचान
- क्या हैं मोदी का जवाब 370 के बारे में
- दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान गिरा, महिला की हुई मौत
- कई किलो चांदी की हुई लूट में दो आरोपी गिरफ्तार
- जाने सर्दी का मौसम कब तक आ सकता हैं?