Tower collapsed: महाकुम्भ की तैयारियों के दौरान प्रयागराज में एक टावर अचानक गिर गया| जिस कारण से कई मजदूर घायल हो गए| यह घटना शनिवार के दोपहर करीब 02:17 बजे प्रयागराज के जगबंधन गांव में घटी, जहाँ हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर गिर गया|
इस घटना में आठ से ज्यादा मजदूर के घायल होने की जानकारी मिली हैं| एक मजदूर के ऊपर टावर गिरने से पैर कटकर अलग हो गए| सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं|
क्यों घटी यह घटना
जानकारी के अनुसार, टावर को और ऊँचा किया जा रहा था तथा मजदूरों द्वारा तार को खिंचा जा रहा था| इस दौरान ही एक टावर अचानक से निचे गिर पड़ा| जब तक लोग कुछ समझ पाते टावर ने अपने चपेट में कई मजदूरों को ले लिया था|
एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया| यह सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के रहने वाले हैं| फ़िलहाल घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं|
ठेकेदार को माना गया दोषी
इस घटना के बाद जमा लोगो ने ठेकेदार को दोषी बताया| उनके अनुसार यह ठेकेदार की जिम्मेदारी बनती हैं, कि काम कैसे होना हैं| मजदूर अपना दिया गया काम कर रहे थे| अगर ठेकेदार सही से काम की देख-रेख करता तो ऐसा नहीं होता|
लोगो ने ठेकेदार के कार को काफी हद तक क्षतिग्रस्त भी किया किया हैं| लोगो द्वारा जब घायलों को अस्पताल ले जाना था, तो एम्बुलेंस भी काफी लेट से पहुंची| जिसके कारण आसपास के लोगो द्वारा घायलों को प्राइवेट गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया गया|
अन्य खबरे
- SBI PO 2024-25 में 600 पदों के लिए नकली भर्ती
- पुरुषो और महिलाओ के लिए किशमिश खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में
- मस्जिद निर्माण को लेकर एक्शन में प्रशासन, जाने क्या हैं वजह
- माँ और भाई से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी
- TRAI ने जारी किया मोबाइल रिचार्ज सम्बन्धी जरुरी सुचना लोगो को मिली राहत
- टावर में आग लगने के कारण 1200 से अधिक लोगो को बाहर निकाला गया
- नाले में मिला बच्चे का कटा एवं अधजला शव
- यूपी पुलिस ने लिए मुर्दे के बयान और हस्ताक्षर
- घर में आग लगने के कारण दादा सहित पोतियां भी जली
- तेज रफ़्तार कार ने 4 साल के बच्चे को रौंदा हुई मौत
- पार्किंग विवाद को लेकर टेम्पो चालक की पीटकर की गई हत्या
- कई बार कार पलटने के बाद भी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित
- बस पलटने के कारण 5 की मौत तथा 12 से अधिक लोग हुए घायल