Rekha News

Tower collapsed: महाकुम्भ तैयारियों के बिच गिरा टावर, कई मजदूर हुए घायल

Tower collapsed: महाकुम्भ की तैयारियों के दौरान प्रयागराज में एक टावर अचानक गिर गया| जिस कारण से कई मजदूर घायल हो गए| यह घटना शनिवार के दोपहर करीब 02:17 बजे प्रयागराज के जगबंधन गांव में घटी, जहाँ हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर गिर गया|

Tower collapsed

इस घटना में आठ से ज्यादा मजदूर के घायल होने की जानकारी मिली हैं| एक मजदूर के ऊपर टावर गिरने से पैर कटकर अलग हो गए| सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं|

क्यों घटी यह घटना

जानकारी के अनुसार, टावर को और ऊँचा किया जा रहा था तथा मजदूरों द्वारा तार को खिंचा जा रहा था| इस दौरान ही एक टावर अचानक से निचे गिर पड़ा| जब तक लोग कुछ समझ पाते टावर ने अपने चपेट में कई मजदूरों को ले लिया था|

एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया| यह सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के रहने वाले हैं| फ़िलहाल घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं|

ठेकेदार को माना गया दोषी

इस घटना के बाद जमा लोगो ने ठेकेदार को दोषी बताया| उनके अनुसार यह ठेकेदार की जिम्मेदारी बनती हैं, कि काम कैसे होना हैं| मजदूर अपना दिया गया काम कर रहे थे| अगर ठेकेदार सही से काम की देख-रेख करता तो ऐसा नहीं होता|

लोगो ने ठेकेदार के कार को काफी हद तक क्षतिग्रस्त भी किया किया हैं| लोगो द्वारा जब घायलों को अस्पताल ले जाना था, तो एम्बुलेंस भी काफी लेट से पहुंची| जिसके कारण आसपास के लोगो द्वारा घायलों को प्राइवेट गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया गया|

अन्य खबरे

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version