Rekha News

Tundi news: हाथी ने महिला की कमर तोड़ दी एवं लोगो को पंहुचा रहे नुकसान

Tundi news: टुंडी पहाड़ पर रह रहे हाथियों के झुंड ने लोगो को बहुत परेशान कर रखा हैं| यहाँ रह रहे हाथी कभी लोगो पर हमला कर देते हैं या कभी फसल को बर्बाद कर देते हैं| इसका सबसे ज्यादा नुक्सान आसपास में रह रहे लोगो को होता हैं| वन विभाग के लोग भी इससे काफी ज्यादा परेशान हैं|

Tundi news

महिला की टूट गई कमर

23 जनवरी रात के समय एक हाथी पश्चिमी टुंडी पर उतर कर एक खेत में लगे फसल को क्षति पहुचाने लगा| यह खेत झिंगला देवी का था| महिला ने जब इसका विरोध किया तो हाथी ने उस महिला पर अपने सूंड से हमला कर दिया|

जिसके कारण महिला गिर गई और उसकी कमर टूट गई| अपनी पत्नी को गिरता देख उसका पति भी हाथी को भगाने लगा, जिसके कारण वह गिर गया और उसे भी चोट लग गई| दोनों का प्रथमिक इलाज गांव में ही किया गया|

पहले भी हो चुकी की हैं, ऐसी घटना

स्थानीय लोगो के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं हैं| ऐसा मामला पहले भी हो चूका हैं| वहा रह रहे हाथी अक्सर लोगो की फसले बर्बाद कर देते हैं| और कभी कभी तो लोगो पर हमला भी कर देते हैं| इस कारण से आसपास के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं|

अन्य खबरे

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version