Rekha News

Bhopal Child Death: खेल के दौरान खौलते तेल में गिरने से दो साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

Bhopal Child Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दो साल के बच्चा की खेल के दौरान खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से वह बुरी तरह जल गया| जानकरी के अनुसार बच्चा अपने बड़े पापा के बेटे की सगाई में आया था|

Bhopal Child Death

नजर न रखने के कारण हुई घटना

बच्चा फंक्शन में खेल रहा था| उस दौरान बाकि के सदस्य खाना खाने या किसी अन्य काम में बिजी थे| किसी की भी नज़र बच्चे पर नहीं पड़ी| बच्चा जैसे ही खौलते कड़ाही के नजदीक जाने लगा तो उसके पिता की नजर बच्चे पर पड़ी|

वह उसे जैसे ही बचाने के लिए दौड़े बच्चा तुरंत ही कड़ाही में जा गिरा| बच्चे को तुरंत ही खौलते कड़ाही से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती किया गया|

लगभग आधा शरीर जल चूका था

डॉक्टर्स के अनुसार बच्चे का 50- 55 प्रतिशत शरीर बुरी तरह से जल गया था| यह घटना 20 जनवरी को रात में घटित हुई| डॉक्टर्स ने बच्चे को बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन घटना के एक दिन बाद मंगलवार रात को उसने दम तोड़ दिया|

मृत बच्चे का नाम अक्षांस हैं| पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया| बच्चे को बचने के क्रम में कुछ लोगो के हाथ भी जल गए|

अन्य खबरे

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version