Rekha News

Father hanged himself: बेटे के बर्थडे के पर पिता ने लगा ली फांसी

Father hanged himself: समस्तीपुर जिले में एक पिता ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| इस घटना का कारण तनाव बताया जा रहा हैं| मृतक का नाम सुधांशु शेखर बताया था|

Father hanged himself

बेटे के जन्मदिन पर परिवार के लोग बर्थडे की तैयारी कर रहे थ| इस घटना के कारण परिवार में मातम छा गया| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है|

अकाउंटेंट पद पर थे कार्यरत

सुधांशु शेखर समस्तीपुर बिजली विभाग में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत थे| जानकारी के अनुसार मृतक पारिवारिक कलह के कारण काफी समय से परेशान था| शनिवार को जब मृतक ऑफिस से घर आये तो फिर से परिवारिक कलह हुआ था, जसिके कारण वह अपने रूम पर चले गए|

काफी देर तक कोई भी हलचल न होने के कारण जब परिवारजनों द्वारा रूम में देखा गया तो घरवालों के चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए| मृतक को तुरंत ही सदर अस्पताल ले जाया गया| जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं|

इस घटना का एक और कारण बताया जा रहा हैं, वह है साइबर फ्रॉड| जानकारी के अनुसार मृतक साइबर फ्रॉड का भी शिकार हुआ था, जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था|

और पढ़े

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version