Site icon Rekha News

Accused absconding: सास और साली को घायल कर दामाद हुआ फरार

Accused absconding: हुगली के बलागढ़ थाना क्षेत्र के जिराट इलाके में एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया| विवाद के बाद दामाद ने अपनी ही सास और साली को घायल कर फरार हो गया| दोनों माँ और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े आठ साल पहले सीमा बारुई की शादी असित हलदार से हुई थी| सिमा अपनी इस शादी से बिलकुल भी खुश नहीं थी|

ससुराल में किया जाता था प्रताड़ित

सीमा को उसके ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था| इनदोनो के बिच अनबन बढ़ने लगी जिस कारण से ये दोनों बिना तालक के अलग रहने लगे| सिमा एक कंपनी में कार्यरत हैं, और वह वही रहती हैं|

बचाने के कारण दोनों हुए घायल

जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को सुबह असित अपने ससुराल पंहुचा और अपनी सास के साथ झगड़ा शुरू कर दिया| यह शोर सुनकर सीमा की छोटी बहन जब मौके पर पहुंची तो असित ने उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया| जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते इतने में वह आरोपी फरार हो गया| दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं|

और पढ़े

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version