Murder of wife: गिद्दी पुलिस ने दहेज़ के कारण पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया हैं| आरोपी का नाम ललन कुमार प्रजापति हैं, जिसे हजारीबाग जेल भेज दिया गया हैं| मृत काजल की माँ गीता देवी द्वारा गिद्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी|
बाइक और जमीन की मांग को लेकर करता था प्रताड़ित
गीता देवी ने पुलिस को यह जानकरी दी हैं, कि उसकी पुत्री काजल देवी का विवाह दो वर्ष पहले ललन प्रजापति के साथ हुआ था| शादी के बाद से ही काजल देवी को दहेज़ के लिया प्रताड़ित किया जा रहा था| जिसके कारण वह बहुत ही परेशान रहने लगी थी| आरोप हैं, कि शादी के बाद उसके पति और ससुराल के लोगो द्वारा काजल से बाइक व जमीन की मांग की जा रही थी| यह आशंका जताई जा रही हैं, कि डिमांड पूरी ना होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई|
शव किया गया बरामद
19 नवंबर की रात को काजल देवी का शव हेसला से बरामद किया गया| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं| गीता देवी का प्राथमिकी दर्ज करने के कारण आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा हैं|
और पढ़े
- सास और साली को घायल कर दामाद हुआ फरार
- ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
- हजारीबाग में हुआ बस एक्सीडेंट 13 से ज्यादा लोग घायल
- वृद्ध का झूलता शव बरामद
- पांच पुलिसकर्मी हुए निलंबित, यह थी असली वजह
- ट्रेन में निकला सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप
- शराब समझकर पिया टॉयलेट क्लीनर हुई मौत
- मधुपुर जसीडीह रेलखंड पर हुआ रेल हादसा
- दो नाबालिगों का अपहरण
- शक के कारण की महिला की हत्या 4 लोग हुए गिरफ्तार