Site icon Rekha News

Sambhal Masjid Survey: संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Sambhal Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर दूसरी बार विवाद हुआ। रविवार को इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में 22 से अधिक पुलिसकर्मी और 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मौत भी हुई है। इस घटना पर कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने संभल के नागरिकों से इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

इंटरनेट सेवाय और स्कूल बंद

इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और कल आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे संभल की घटना के बाद अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। घटना को नियंत्रित करने और सुधारने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही कल आठवीं कक्षा तक के स्कूल भी बंद रहेंगे।

कई पुलिसकर्मी घायल

संभल बवाल के बीच 22 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की है। हिंसा के चलते भीड़ ने कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

उपजिला मजिस्ट्रेट ने किया नोटिस जारी

शाही जामा मस्जिद विवाद के कारण उपजिला मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया है, जिसमें ईंट और बजरी की खरीद पर भी रोक लगा दी गई है। अगर किसी की छत पर पत्थर, सोडा की बोतल या विस्फोटक सामग्री पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े

 

Author

  • मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts
Exit mobile version